Bhulekh UP उत्तर प्रदेश – भूलेख यूपी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसकी सुरुवात 2 मई 2016 में किया गया इसकी मदत से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी भू-अभिलेख (भूमि या सम्पति) की बिस्तृत जानकारी घर बैठे मोबाइल से प्राप्त कर सकते है या देख सकते है।
साथ ही अगर आप Bhulekh UP से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है और अपने भूमि या सम्पति नक़्शा घर बैठे देखना चाहते है तो, इस लेख के माध्यम से आप UP Khasra – Khatoni Online कैसे निकालें, Up Bhulekh Naksha के बारे में बहुत ही आसानी से देख सकते है या जान सकते है। अब आपको अपना ज़मीन का नक़्शा Bhulekh देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय (तहसील या परगना) जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
भूलेख से जुड़ी सेवाएं
Bhulekh UP पोर्टल पर अपने खतौनी का नकल कैसे देखें
उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के भूलेख खतौनी को देखना बहुत ही आसान है, आप अपने स्मार्टफोन लैपटॉप या कंप्यूटर पर कुछ ही क्लिक में खतौनी की नकल देख सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिये गये स्टेप्स का पालन करना होगा।
- सबसे पहले अधिकृत Up Bhulekh पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाएं।
- यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।

- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल पे क्लिक करने के बाद आपको एक कैप्चा दिखेगा उसे सबमिट करना होगा। ये कैप्चा कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा इसे नीचे दिये बॉक्स में भर कर सबमिट पे क्लिक करना है।

- कैप्चा सबमिट करने के बाद भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए जिला, तहसील और ग्राम का नाम को चुने।
- आप आप खसरा/गाटा नंबर(संख्या) या खातेदार के नाम के साथ आगे बढ़ सकते है। अगर आप अपना खसरा या खतौनी देखना चाहते है तो, आप (खातेदार के नाम के द्वारा खोजें) का चयन करें और खातेदार का नाम लिखे और खोजें पर क्लिक करें।

- खातेदार का नाम दिखने के बाद नाम पे क्लिक करे उसके बाद उद्धरण देखे पर क्लिक करें।
- अब आपको खतौनी प्रति दिखने लगेगी, इसमें आप अपना जनपद का नाम, तहसील, ग्राम, ग्राम कोड, खाता संख्या अलावा अपने खतौनी से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते है,

यह खतौनी हिंदी भाषा में दिखेगी, अगर आप किसी दूसरे भाषा में देखना चाहते है जैसे – English, Bengali, Marathi, Gujarati, Punjabi, Malayalam, Tamil, Telugu, Kannada, Oriya, Urdu, Assamese, Manipuri(Assamese), Nepali, Konkani, Maithili(Devanagari), Dogri, Bodo, Santhali (Devanagari), Sindhi (Devanagari), Kashmiri (Devanagari), Sanskrit (Devanagari).
कुल 21भाषा में UP Bhulekh को देख सकते है, नीचे दिये फोटो के में सभी भाषा देख सकते है,

खतौनी के साथ-साथ इसी भूमि के बारे में और अधिक जानने के लिए, लाल (Red) रंग के दिए गाटा (यूनिक कोड) पर क्लिक करें।

Red color के गाटा संख्या पे क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे कुल 13 तरह की जानकारी देख सकते है।

भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
अगर आप उत्तर प्रदेश में भूमि खरीदने या भूमि में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो, सबसे पहले आपको यह जांचना होगा कि आप जिस भूमि में निवेश करने जा रहे हैं वह भूमि किसी कानूनी विवाद में तो नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि हम कोई जमीन खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि वह जमीन पहले से कानूनी विवाद में फंसा है।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh gov in पर जाना है।
- यहां भूखंड/गाटे के बाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने पर क्लिक करें।

- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने पे क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको अपना जनपद, तहसील और गांव का चयन करना पड़ेगा।
- अपने जिले तहसील और गांव का चयन करने के बाद, अब आपसे खसरा या गाटा संख्या पूछा जाएगा, इसमें अपना खसरा या गाटा संख्या भरने के बाद ‘गाटा प्रस्थिति’ पे क्लिक करें।

अब आपके द्वारा दिए गए (खाता/गाटा संख्या) पर अगर कोई विवाद चल रहा है या नहीं आप उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
यूपी भूलेख हेल्पलाइन (UP Bhulekh Contact Details)
पोर्टल का नाम | उत्तर प्रदेश भूलेख – Bhulekh Up (Uttar Pradesh) |
लाभार्थी का नाम | उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक को उनके भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
संपर्क नंबर | +91-522-2217145 |
ईमेल (email) | bhulekh-up@gov.in |
Bhulekh UP पोर्टल से जुड़ी संबंधित जानकारी (संक्षिप्त विवरण)

Bhulekh UP Nic पोर्टल पर उपलब्ध भूमि से जुड़ी सेवाएं
Uttar Pradesh Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध भूमि से जुड़ी सेवाएं कुछ इस प्रकार है। इनकी सूची निम्नलिखित है।
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
- खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
- निष्क्रांत सम्पति
- शत्रु सम्पति
- राजकीय आस्थान
- रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे
- रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश
- बैंक बंधक डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश
- सरकारी भूमि खोजें
- भू-नक्शा डैशबोर्ड
Bhulekh Up ऑनलाइन पोर्टल की लाभ क्या हैं?
Bhulekh Up Online Portal – भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल के लाभ अनेकों प्रकार के है-
आज से कुछ वर्ष पहले जब Up Bhulekh Portal की शुरुआत नहीं हुई थी तब किसी भी आम नागरिक को अपने भूमि की नक्शा या निजी भूमि से जुड़ी किसी भी जानकारी को पाने के लिए तहसीलदार या पटवारी के पास जाना पड़ता था।
लेकिन 2 मई 2016 के बाद भूमि से जुड़े किसी भी प्रकार के जानकारी जैसे भूमि का नक्शा, गाटा संख्या, खतौनी की नकल, ग्राम की सार्वजनिक संपत्ति जैसे अन्य बहुत सारी जानकारी भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई।
- Bhulekh UP ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि से संबंधित कोई भी विवरण देखने के लिए केवल गाटा संख्या या खसरा संख्या दर्ज करने की आवश्यकता होती है।
- अपनी भूमि का नक्शा बहुत ही आसानी से देख सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से अपनी भूमि से जुड़ी कोई भी जानकारी अपडेट भी कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने Bhulekh Up ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है, जिससे राज्य के नागरिक बिना कहीं गये अपनी भूमि के सभी रिकॉर्ड्स को एक क्लिक में देख सकते हैं। यूपी भूलेख / bhulekh uttar pradesh पोर्टल इसलिए बनाया गया है, की आपको तहसीलदार या पटवारी के पास न जाना पड़े और भूमि से जुड़े अपने सभी कार्य अपने फोन से घर बैठ कर सके।
जब किसी भी उत्तर प्रदेश के नागरिक को अपनी ज़मीन के रिकॉर्ड को सत्यापित करने और यूपी भूलेख नक्शा देखने की आवश्यकता होती है, तो वह इस ऑनलाइन पोर्टल upbhulekh.gov.in का उपयोग करके इसकी सुविधा ले सकता है।
अगर आपको यूपी भूलेख पोर्टल पर जमीनी रिकॉर्ड जैसे- खसरा, खतौनी, भूलेख से जुड़ी कोई भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो, नीचे दिए नंबर तथा ईमेल के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या को बता सकते हैं तथा समस्या का समाधान पा सकते हैं।
Bhulekh Up से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न तथा उनके जवाब
Bhulekh UP क्या है?
Bhulekh UP उत्तर प्रदेश राज्य का भूमि अभिलेख या भूमि विवरण के बारे वह सभी जानकारी है जो, भूमि मालिक सहित भूमि के बारे संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन प्रदान करता है। जैसे – खसरा/खतौनी, विवादित भूमि की जानकारी, शत्रु संपत्ति, ग्राम की सार्वजनिक संपत्ति से जुड़ी अन्य बहुत से जानकारी प्रदान करता है।
खतौनी क्या है?
खतौनी (खतौनी) नंबर भूमि के स्वामित्व की स्थिति की जांच करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। खतौनी किसी भी भूमि का एक कानूनी दस्तावेज है। खतौनी एक भूमि, उसके खसरा नंबर, उसके मालिक लोगों की संख्या, उसके कुल क्षेत्रफल आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है
यूपी में भूलेख (भूमि की जानकारी) कैसे चेक करें?
UP Bhulekh चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल http://upbhulekh.gov.in/ पर यूपी में भूलेख की जांच कर सकते हैं।
खसरा और खतौनी में क्या अंतर है?
खसरा एक विशेष भूमि के लिए प्रदान की गई संख्या है, खतौनी एक परिवार द्वारा सभी भूमि-जोत का विवरण है।
यूपी भूलेख का टोल फ्री नंबर क्या है?
0522-2217145 इस नंबर की मदत से उत्तर प्रदेश भूलेख के बारे में कोई जानकारी या सुझाव दे सकते है या सिकायत कर सकते है।
खतौनी नंबर कैसे प्राप्त कर सकते है?
खतौनी नंबर प्राप्त करने के लिए upbhulekh.gov.in राजस्व विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप किसी जन-सुविधा केंद्र या ग्राम तहसील में भी पूछताछ कर सकते हैं।